लाइव न्यूज़ :

दुर्घटना में मारे गए युवकों के परिजनों ने पथराव किया, 12 पुलिसकर्मी घायल, 43 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 17, 2021 15:06 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र), 17 जून सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर अकरमपुर क्षेत्र में उन्नाव-कानपुर मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें 12 पुलिसकर्मी घायल घायल हो गए। इस संबंध में 43 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 100 नामजद तथा 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के देवीखेड़ा गांव निवासी राजेश (32) की मोटरसाइकिल को कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में राजेश और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे उसके दोस्त विपिन (25) की मौत हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक आंनद कुलकर्णी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंगलवार रात पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए थे। बुधवार को, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों की मदद से बुधवार सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन कर रहे लोग परिजनों को मुआवजा देने और हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सड़क खुलवाने के लिए ग्रामीणों को समझाने पहुंचे उपजिलाधिकारी और पुलिस बल पर लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस संबंध में 43 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है और 100 नामजद तथा 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, पुलिस महानिरीक्षक (लखनऊ) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि दायित्व में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर दिनेश मिश्रा, चौकी प्रभारी मगरवारा और दो अन्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (रायबरेली) को दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह