लाइव न्यूज़ :

नगरपालिका चैयरमैन के रिश्तेदार दो लाख रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:58 IST

Open in App

जयपुर, 25 मई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी नगरपालिका के चैयरमैन के रिश्तेदार को दो लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि उदयपुर ब्यूरो को शिकायत मिली कि चित्तौड़गढ़ की बड़ी सादड़ी में परिवादी की फर्म द्वारा किये गये विभिन्न कार्यो के बकाया बिलों को पास करवाने के एवज में नगरपालिका के चैयरमैन निर्मल पितलिया द्वारा 50 प्रतिशत कमीशन के रूप में दो लाख रूपये रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो के दल ने मंगलवार को नगरपालिका चैयरमैन निर्मल पितलिया के रिश्तेदार कुश शर्मा को दो लाख रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका चैयरमैन निर्मल पितलिया एसीबी कार्यवाही की भनक लगने पर मौके से फरार हो गए । उनकी तलाश की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी हैं। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos