लाइव न्यूज़ :

धनबाद के दिवंगत न्यायाधीश के परिजनों ने सीबीआई जांच के निर्णय का स्वागत किया

By भाषा | Updated: August 1, 2021 23:59 IST

Open in App

हजारीबाग, एक अगस्त झारखंड में अतिरिक्त सत्र एवं जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने के राज्य सरकार के फैसले का उनके परिजनों ने स्वागत किया है।

धनबाद में बुधवार सुबह टहलने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो की टक्कर से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत हो गयी थी।

दिवंगत न्यायाधीश उत्तम आनंद के भाई सुमन शंभू ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘दो दिनों पूर्व मैं और दिवंगत न्यायाधीश के अन्य परिजन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले थे और हमने न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत मामले की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की थी और उस दौरान मुख्यमंत्री ने इस मामले से जुड़े अपराधियों को अतिशीघ्र पकड़ने के लिए सभी संभव कदम उठाने का आश्वासन दिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार के सीबीआई जांच के फैसले से हम संतुष्ट हैं और हमें विश्वास है कि सीबीआई जांच से न्यायाधीश की मौत के पीछे के वास्तविक कारणों का शीघ्र खुलासा हो सकेगा।’’

हजारीबाग बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य सदानन्द प्रसाद ने भी इस मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई की जांच से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सकेगी।

इस बीच, हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि उन्होंने हजारीबाग के जिला न्यायाधीश एवं अन्य अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों से मुलाकात करने के बाद उनसे मिली सूचनाओं के आधार पर जिले के सभी न्यायाधीशों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किये हैं।

इससे पूर्व शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने की अनुशंसा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?