लाइव न्यूज़ :

नक्सलियों द्वारा अगवा सीआरपीएफ जवान के रिश्तेदारों ने जम्मू में किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: April 7, 2021 18:31 IST

Open in App

जम्मू, सात अप्रैल छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हालिया मुठभेड़ के बाद नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए गए एक कोबरा कमांडो के रिश्तेदारों ने बुधवार को जम्मू-पुंछ राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया और सरकार से कमांडो की सुरक्षित रिहाई का आश्वासन देने की मांग की।

बंधक बनाए गए जवान राकेश्वर सिंह मनहास की पत्नी मीनू ने प्रदर्शन स्थल से अपील की, ‘‘वह सरकार की जिम्मेदारी हैं और उनकी वापसी सुनिश्चित करने के लिए सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। हम चाहते हैं कि सरकार हमें यह जानकारी दें कि वह उनकी मुक्ति के लिए क्या कार्रवाई कर रही है।’’

बीजापुर-सुकमा सीमा पर शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद 31 जवान घायल हो गए जबकि 210वीं बटालियन का कोबरा कमांडो मनहास लापता हो गया और ऐसा बताया गया कि उसे बंधक बना लिया गया है।

मुठभेड़ में विभिन्न सुरक्षा बलों के 22 जवान मारे गए।

जम्मू में मनहास के कई रिश्तेदार और पड़ोसी बुधवार को सड़कों पर उतरे और उन्होंने उसक बरनई आवास के बाहर मुख्य सड़क अवरुद्ध कर दी। उन्होंने ‘हमारे नायक को वापस लाओ’, ‘भारत जिंदाबाद’ और ‘देश के गद्दारों को गोली मारो’ जैसे नारे लगाए।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस दल उन्हें यातायात की आवाजाही बहाल करने देने के लिए मना रही है।

माओवादियों द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान में दावा किया गया कि उन्होंने बीजापुर में मुठभेड़ के दौरान एक जवान को अगवा किया है और उन्होंने जवान की मुक्ति के लिए सरकार से मध्यस्थ नियुक्त करने की मांग की।

इस पर मीनू ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि किसी जवान से छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर आने में एक दिन की देरी हो जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है लेकिन यहां वह शनिवार से लापता हैं और किसी को कोई चिंता ही नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार या सीआरपीएफ की तरफ से एक भी शब्द नहीं कहा गया है और उनके पास जो भी जानकारी है वह मीडिया के जरिए ही दी गई है।

अपने पति की सुरक्षित रिहाई के लिए सरकार से आश्वासन मांगते हुए मीनू ने कहा, ‘‘हम उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। नक्सलियों ने दावा किया और एक लिखित बयान भी दिया है। अब सरकार को उन्हें वापस लाने के लिए मध्यस्थ ढूंढना चाहिए।’’

मीनू के पास ही उनकी पांच साल की बेटी खड़ी थी जो इन सबसे अनजान थी। मीनू ने कहा, ‘‘हमारे पास नक्सलियों तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं है। हम केवल उनकी मुक्ति की फरियाद ही कर सकते हैं।’’

जवान के छोटे भाई सुमित ने भी सरकार से जल्द कदम उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार से जरा भी वक्त बर्बाद न करने और उन्हें वापस लाने का अनुरोध करते हैं। वह विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तरह किसी विदेशी धरती पर नहीं है जो 60 घंटों के भीतर ही पाकिस्तान से देश लौट आए थे।’’

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन जम्मू कश्मीर कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री रमन भल्ला के साथ सोमवार को परिवार के सदस्यों से मिलने गए थे और उन्होंने परिवार के सदस्यों तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच टेलीफोन पर बातचीत भी कराई थी।

मनहास की मां और एक सीआरपीएफ जवान की विधवा कुन्ती देवी ने तब बघेल से कहा था, ‘‘मैं अपने बेटे से बात करना चाहती हूं। कृपया उसे वापस ले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है