लाइव न्यूज़ :

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के परिजनों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से गुहार लगाई

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:52 IST

Open in App

जयपुर, 21 जून राजस्थान के नागौर जिले में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित नौ माह के एक बच्चे के माता-पिता ने उसके उपचार के लिये 16 करोड रुपये के इंजेक्शन की खातिर आर्थिक मदद के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बालीवुड कलाकार सोनू सूद सहित कई लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी टाइप 1 नामक दुर्लभ बीमारी से पीडित नौ महीने के तनिष्क सिंह के परिजन उसके उपचार के लिये लोगों से आर्थिक मदद जुटाने का प्रयास कर रहे है। पीडित बच्चे के पिता शैतान सिंह ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि बच्चे के उपचार के लिये 16 करोड रूपये की कीमत वाले इंजेक्शन ‘जोल्गेन्स्मा’ की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस खर्च को वहन नहीं कर सकते हैं, इसलिये हम लोगों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, नागौर सांसद, अभिनेता सोनू सूद और अन्य लोगो से सोशल मीडिया के जरिये आर्थिक मदद मांगी है।’’

परबतसर कस्बे में पेशे से वकील सिंह ने बताया कि जब उनका बच्चा अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा था और खुद से बैठ नहीं सकता था, तब उन्होंने चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस वर्ष फरवरी में जांच में जयपुर के जे.के. लोन हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि तनिष्क सिंह एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है और उसके इलाज के लिये 16 करोड रूपये मूल्य के एक इंजेक्शन की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया