चाकू के बल पर युवती से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:20 IST2021-03-15T17:20:13+5:302021-03-15T17:20:13+5:30

Relatives molest the girl on the strength of the knife | चाकू के बल पर युवती से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

चाकू के बल पर युवती से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

(कॉपी में संपादकीय सुधार के साथ रिपीट)

नोएडा,15 मार्च गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-36 में रहने वाली एक युवती ने अपने रिश्तेदार के खिलाफ चाकू के बल पर कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता का आरोप है कि महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की जिसके बाद अदालत के आदेश पर नोएडा सेक्टर-39 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी भाभी का भाई अविनाश प्रताप सिंह अपनी बहन से मिलने नोएडा सेक्टर-36 स्थित घर आया, तथा एक दिन मौका पाकर उसने उसके साथ चाकू दिखाकर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

सिंह ने बताया कि पीड़िता के अनुसार घटना की शिकायत उसने अपनी भाभी मोनिका, उसके पिता भवर सिंह तथा मां मीना देवी से की लेकिन उन्होंने उसे डरा-धमका कर चुप करा दिया।

उन्होंने बताया कि इस मामले की पीड़िता ने अदालत में शिकायत की और न्यायाधीश के आदेश पर नोएडा सेक्टर-39 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं पीड़िता के अनुसार उसने इस मामले की शिकायत नोएडा के महिला थाने में की थी लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने अदालत का रुख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Relatives molest the girl on the strength of the knife

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे