लाइव न्यूज़ :

रूस में मृत व्यक्ति का शव लौटाने की मांग को लेकर परिजनों ने रूसी दूतावास के समक्ष प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:40 IST

Open in App

कोटा, दो दिसंबर रूस में इस साल जुलाई में मृत मिले उदयपुर के व्यक्ति के परिजनों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित रूसी दूतावास के समक्ष धरना दिया और शव लौटाने की मांग की ।

रूस के राष्ट्रपति छह दिसंबर को भारत आ रहे हैं और इसी के मद्देनजर यह प्रदर्शन हुआ है ।

दिल्ली से पीटीआई भाषा के साथ बातचीत में परिजनों ने बताया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वह छह दिसंबर को एक बार फिर प्रदर्शन करेंगे ।

रूस में मृत व्यक्ति की पत्नी और दो बच्चों ने ‘‘आत्मदाह करने’’ की धमकी दी है ।

गौरतलब है कि राजस्थान के उदयपुर जिले के गोदवा गांव के रहने वाले हितेंद्र गरासिया (46) अप्रैल में काम के लिये रूस गये थे । गरासिया जुलाई में कथित रूप से मृत मिले थे और उनके परिवार को इस बारे में 17 सितंबर को सूचित किया गया था ।

इसके बाद से परिवार के लोग भारत में अंतिम संस्कार करने के लिये शव लौटाये जाने की मांग कर रहे हैं । गरासिया के परिवार में पत्नी आशा देवी के अलावा बेटी उर्वशी (19) एवं बेटा पीयूष (17) है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र