लाइव न्यूज़ :

बिहार: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई की मौत पर परिजनों ने किया जमकर हंगामा, आरोप-इलाज में लापरवाही के कारण गई है जान, 2 डॉक्टर निलंबित

By आजाद खान | Updated: January 27, 2023 23:43 IST

इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृत निर्मल चौबे के रिश्तेदारों ने कहा है कि शारीरिक परेशानी महसूस हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में लाया गया था। लेकिन अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टर के नहीं होने पर उनका इलाज सही से नहीं हो पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे का निधन हो गया है। उनकी मौत जिला के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है। ऐसे में इलाज में लापरवाही के आरोप में दो डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है।

पटना: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (Ashwini Choubey) के भाई निर्मल चौबे की अस्पताल में इलाज के दौरान ही मौत हो गई है। ऐसे में उनकी मौत के बाद उनके परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया है और अस्पताल पर गंभीर आरोप भी लगाए है। 

आपको बता दें कि मृत निर्मल चौबे का भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज हो रहा था। ऐसे में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई है, इस घटना को लेकर अस्पताल के दो डॉक्टर को भी सस्पेंड कर दिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री के भाई निर्मल चौबे का मायागंज अस्पताल में निधन हो गया है। ऐसे में उनके परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में लापरवाही के कारण उनकी जान गई है। इस पर बोलते हुए मृत निर्मल चौबे के परिजन चंदन ने कहा है कि है उन्हें शारीरिक परेशानी महसूस हुई थी जिसके बाद हमनें उन्हें यहां लाया था। उनके अनुसार, जब वे उन्हें अस्पताल में लाए थे तो यहां सुविधाएं सही नहीं थी और उनके इलाज के लिए आईसीयू में एक भी डॉक्टर नहीं था। 

अस्पताल अधीक्षक ने किया 2 डॉक्टरों को निलंबित

मामले में बोलते हुए अस्पताल के अधीक्षक डॉ. असीम कुमार दास ने कहा है कि मरीज को गंभीर हालत में यहां लाया गया था और जांच के बाद यह पता चला था कि उन्हें जोरदार दिल का दौरा पड़ा था। ऐसे में एक वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा उन्हें आवश्यक दवा दी गई थी और इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। 

उन्होंने बताया कि आईसीयू में एक भी डॉक्टर के नहीं होने से आरोपी डॉक्टरों पर कार्रवाी की गई है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा है

ऐसे में इस मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है और वे इसकी जांच कर रहे है। मामले में भागलपुर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनके अनुसार, शिकायत मिलने पर मृत के परिजनों पर भी कार्रवाई की जाएगी जिन पर आरोप लगा है कि उनके द्वारा किए गए हंगामे से वहां के डॉक्टर भाग गए है।  

टॅग्स :बिहारडॉक्टरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी