लाइव न्यूज़ :

रिश्तेदारों ने बुजुर्ग की लाठी-डंडो से पीटकर हत्या की

By भाषा | Updated: December 19, 2020 15:45 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) 19 दिसंबर जिले के कोतवाली बिसौली इलाके में अपने ही रिश्तेदारों ने बुजुर्ग की कथित तौर पर लाठी-डंडो से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग के भाई और भतीजे उसके द्वारा खेत मे सिंचाई के लिए बनवाये जा रहे ट्यूबेल का काम रोकना चाहते थे और इसको लेकर विवाद इतना बढ़ा कि अपनो ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि बिसौली कोतवाली इलाके के गांव सिद्धपुर में ऋषिपाल (68) शुक्रवार रात खेत मे सिंचाई के लिए ट्यूबेल बनवा रहा था, जिसका सामान ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा था,इसी बात पर उसके भतीजे और भाई उससे मेड़ टूट जाने की बात कहते हुए झगड़ने लगे।

उन्होंने बताया कि लोगो ने पहले तो मामला शांत करा दिया लेकिन बाद में खेत पर पहुंचे बजुर्ग के भतीजे और भाई ने उसकी लाठी-डंडो से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि शुक्रवार रात को लाठी-डंडो से उसके भतीजे और भाइयों ने पीटा, इनके बीच ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने बताया कि सिर में चोट लगने की वजह से ऋषिपाल की मृत्यु हो गई, इस संबंध में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है,और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया