लाइव न्यूज़ :

भारत और अमेरिका के बीच संबंध जो बाइडन के प्रशासन में और आगे बढ़ेंगे: जयशंकर

By भाषा | Updated: November 17, 2020 23:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को भरोसा जताया कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध जो बाइडन के प्रशासन में और आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे दौर का हिस्सा रहे हैं जब दोनों देशों के बीच के द्विपक्षीय संबंधों में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ।

जयशंकर ने कहा, ‘‘हमने उनके साथ काम किया है, जब वह उपराष्ट्रपति थे। मैं ओबामा प्रशासन के अंतिम चरण के दौरान राजदूत के रूप में वहां था। हम उन्हें पहले से जानते थे जब वह सीनेट की विदेश संबंध समिति में सदस्य और फिर चेयरमैन बने थे।’’

विदेश मंत्री एक प्रमुख थिंकटैंक ‘गेटवे हाउस’ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन परिचर्चा में बोल रहे थे।

जयशंकर ने कहा, ‘‘वह (बाइडन) उस दौर का हिस्सा रहे हैं, जब भारत-अमेरिका संबंधों में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ।’’

जयशंकर ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित बाइडन भारत के लिए कोई अजनबी नहीं हैं या दोनों देशों के बीच के संबंध से अनजान नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि हम फिर से वहां से अपनी रफ्तार पकड़ेंगे जहां हमने छोड़ा था, हमने पिछले चार प्रशासनों में ऐसा किया है।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस प्रशासन में भी ऐसा ही होगा।’’

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और रक्षा संबंधों में बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान बहुत बड़ा विस्तार हुआ और उपराष्ट्रपति के रूप में बाइडन ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

2016 में ओबामा प्रशासन के दौरान भारत को अमेरिका के प्रमुख रक्षा साझेदार के रूप में नामित किया गया था।

ओबामा प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत के दावे का समर्थन किया था और आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के साथ सहयोग को काफी बढ़ाया।

बाइडन ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दस्तावेजों में, अमेरिका-भारत साझेदारी को बढ़ाने के अपने दृष्टिकोण के साथ-साथ हर क्षेत्र में भारत के साथ खड़े होने की बात की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे