लाइव न्यूज़ :

Rekha Gupta Delhi CM: पदभार संभालने के बाद क्या बोलीं दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2025 16:47 IST

Rekha Gupta Delhi CM: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया।

Open in App
ठळक मुद्देRekha Gupta Delhi CM: बैजयंत पांडा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत अन्य पार्टी नेता थे।Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली।Rekha Gupta Delhi CM: रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद की शपथ दिलाई।

Rekha Gupta Delhi CM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक और दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज हमारी कैबिनेट बैठक है। हम विकसित दिल्ली के मिशन पर लगातार काम करेंगे और हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। शाम 5 बजे हम आरती के लिए यमुना घाट जाएंगे। शाम 7 बजे कैबिनेट बैठक होगी। ‘विकसित दिल्ली’ के हमारे मिशन को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं किया जाएगा, लोगों से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यहां सचिवालय में दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। पहली बार शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुईं रेखा को आज उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद की शपथ दिलाई। दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया। उनके साथ भाजपा के दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत अन्य पार्टी नेता थे।

टॅग्स :रेखा गुप्तादिल्ली सरकारनरेंद्र मोदीBJPदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया