Rekha Gupta Delhi CM: पदभार संभालने के बाद क्या बोलीं दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2025 16:47 IST2025-02-20T16:42:57+5:302025-02-20T16:47:45+5:30

Rekha Gupta Delhi CM: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया।

Rekha Gupta Delhi CM live charge CM says mission Viksit Delhi fulfil promises At 5 PM go to Yamuna Ghat aarti cabinet meeting will be held at 7 PM see video | Rekha Gupta Delhi CM: पदभार संभालने के बाद क्या बोलीं दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता, देखें वीडियो

Rekha Gupta Delhi CM

HighlightsRekha Gupta Delhi CM: बैजयंत पांडा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत अन्य पार्टी नेता थे।Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली।Rekha Gupta Delhi CM: रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद की शपथ दिलाई।

Rekha Gupta Delhi CM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक और दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज हमारी कैबिनेट बैठक है। हम विकसित दिल्ली के मिशन पर लगातार काम करेंगे और हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। शाम 5 बजे हम आरती के लिए यमुना घाट जाएंगे। शाम 7 बजे कैबिनेट बैठक होगी। ‘विकसित दिल्ली’ के हमारे मिशन को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं किया जाएगा, लोगों से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

 

रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को यहां सचिवालय में दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। पहली बार शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुईं रेखा को आज उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद की शपथ दिलाई। दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली।

  

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया। उनके साथ भाजपा के दिल्ली प्रभारी बैजयंत पांडा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत अन्य पार्टी नेता थे।

Web Title: Rekha Gupta Delhi CM live charge CM says mission Viksit Delhi fulfil promises At 5 PM go to Yamuna Ghat aarti cabinet meeting will be held at 7 PM see video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे