लाइव न्यूज़ :

‘बुलेट ट्रेन परियोजना के मामले में जापानी एजेंसी के साथ फिर से बातचीत की अटकलें खारिज’

By भाषा | Updated: July 18, 2020 05:14 IST

जापान की जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जीका) परियोजना की कुल लागत का 81 प्रतिशत तक कर्ज उपलब्ध करा रही है। परियोजना के क्रियान्वयन के लिये ‘दि नेशनल हाई स्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसलएल) कंपनी का गठन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबुलेट ट्रेन परियोजना की लागत को लेकर जापानी एजेंसी के साथ परियोजना को लेकर नये सिरे से कोई बातचीत नहीं की जा रही है। जापानी एजेंसी परियेाजना के लिये 81 प्रतिशत कर्ज उपलब्ध करा रही है।

नयी दिल्ली: मुंबई - अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की लागत को लेकर बढ़ती चिंता के बीच रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि जापानी एजेंसी के साथ परियोजना को लेकर नये सिरे से कोई बातचीत नहीं की जा रही है। जापानी एजेंसी परियेाजना के लिये 81 प्रतिशत कर्ज उपलब्ध करा रही है।

इस तीव्र गति की रेल परियोजना पर कुल 1.1 लाख करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान लगाया गया है। इसमें 24 ट्रेन सैट, निर्माण के दौरान ब्याज और आयात शुल्क सभी कुछ शामिल किया गया है। जापान की जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जीका) परियोजना की कुल लागत का 81 प्रतिशत तक कर्ज उपलब्ध करा रही है। परियोजना के क्रियान्वयन के लिये ‘दि नेशनल हाई स्पीड रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसलएल) कंपनी का गठन किया गया है।

कंपनी ने परियोजना के लिये जरूरी 60 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण कर लिया है। परियोजना को दिसंबर 2023 तक पूरा किया जाना है। कंपनी को इस दौरान भूमिधारकों के विरोध और भारतीय रुपया और जापानी येन के बीच बढ़ते अंतर के कारण लागत में वृद्धि की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वी के यादव ने एक आनलाइन मीडिया परिचर्चा में इस बात पर सहमति जताई कि परियोजना की लागत में वृद्धि होगी लेकिन जापानी एजेंसी जीका के साथ रिण की शर्तों को लेकर फिर से बातचीत से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि कोविड- 19 की वजह से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में कुछ देरी हुई है लेकिन इस वित्त वर्ष के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।

उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण हो जाने पर परियोजना पर जमीन पर काम शुरू हो जायेगा। अब तक नौ पैकेज के लिये निविदायें आमंत्रित की गई है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया