लाइव न्यूज़ :

भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में मृत मिला बारहसिंगा

By भाषा | Updated: December 4, 2020 20:26 IST

Open in App

भोपाल, चार दिसंबर मध्य प्रदेश में भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शुक्रवार को एक नर बारहसिंगा मृत पाया गया। बारहसिंगा मध्यप्रदेश का राजकीय पशु है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल के सहायक संचालक एके जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया बारहसिंगा की मृत्यु वन्य प्राणियों की आपसी लड़ाई के कारण होना पाई गई।’’

उन्होंने कहा कि इसकी मौत के बाद वन विहार में अब 14 बारहसिंगा हैं।

जैन ने बताया कि इसका पोस्टमार्टम राज्य पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ. एस.के. तुमड़िया एवं वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. प्रीतम आचार्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम के समय अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) जे.एस. चौहान सहित संचालक वन विहार भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos