लाइव न्यूज़ :

नोएडा में फूल बेचने की आड़ में घरो की रेकी कर चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2020 14:24 IST

Open in App

नोएडा, 20 नवंबर फूल बेचने की आड़ में रेकी करके घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक बदमाश को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से सेक्टर 73 स्थित एक फ्लैट से चोरी की गई नगदी, सोने, चांदी के आभूषण आदि बरामद हुए हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर जितेंद्र पुत्र शीशपाल को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से पुलिस ने सेक्टर 73 में रहने वाले संदीप वशिष्ठ के घर से 17 नवंबर को चोरी की गई नगदी में से 16,200 रूपये नगद, सोने चांदी के जेवरात बरामद किए।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी फूल बेचने का काम करता है। वह विभिन्न सोसायटी में फूल सप्लाई करने का काम करता है। जिस जगह उसने चोरी को अंजाम दिया था, वहां भी वह घटना वाले दिन फूल देने गया था। उसे घर खुला मिल गया और वह चोरी करके वहां से निकल गया। आरोपी ने चोरी की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos