लाइव न्यूज़ :

नोएडा में फूल बेचने की आड़ में घरों की रेकी कर चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2020 17:46 IST

Open in App

नोएडा, 20 नवंबर फूल बेचने की आड़ में रेकी करके घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से सेक्टर 73 स्थित एक फ्लैट से चोरी की गई नकदी, सोने, चांदी के आभूषण आदि बरामद हुए हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर जितेंद्र पुत्र शीशपाल को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से पुलिस ने सेक्टर 73 में रहने वाले संदीप वशिष्ठ के घर से 17 नवंबर को उसके पास से 16,200 रूपये नकद और सोने चांदी के जेवरात बरामद किए।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी फूल बेचने का काम करता है। वह विभिन्न सोसायटी में फूल सप्लाई करने का काम करता है। जिस जगह उसने चोरी को अंजाम दिया था, वहां भी वह घटना वाले दिन फूल देने गया था। उसे घर खुला मिल गया और वह चोरी करके वहां से निकल गया।

आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने चोरी की ऐसी कई वारदात की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?