लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 10वीं और 12वीं की नियमित कक्षाएं एक जनवरी से शुरू होंगी : राज्य सरकार

By भाषा | Updated: December 23, 2020 16:11 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 दिसंबर कर्नाटक सरकार ने बुधवार को कहा कि 10वीं और 12वीं की नियमित कक्षाएं पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार एक जनवरी से ही शुरू होंगी।

राज्य सरकार की घोषणा ऐसे समय आई है जब ब्रिटेन में कोरोना वायरस की नई किस्म को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

राज्य सरकार ने घोषणा की कि 10वीं, विश्वविद्यालय पूर्व की दूसरे वर्ष की कक्षा (12वीं) और सरकारी स्कूलों के लिए विद्यागम कार्यक्रम के तहत छठी से नौवीं कक्षाओं की नियमित पढ़ाई एक जनवरी से शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि विद्यागम योजना का उद्देश्य उन ग्रामीण छात्रों के घर तक स्कूली शिक्षा को ले जाना है जो ऑनलाइन कक्षाएं नहीं ले सकते।

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा कि नियमित कक्षाओं को शुरू करना उनके लिए प्रतिष्ठा का विषय नहीं है बल्कि उनके विभाग की जिम्मेदारी है कि सभी के लिए शिक्षा सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक जनवरी से कक्षाएं शुरू होंगी। पिछले दो दिनों से इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन एक जनवरी से जिस भी कार्यक्रम की हमने योजना बनाई है, वह जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया