लाइव न्यूज़ :

दिसंबर तक 20 साल के रजिस्ट्री के रिकार्ड डिजिटल हो जाएंगे : जायसवाल

By भाषा | Updated: September 20, 2021 23:08 IST

Open in App

प्रयागराज, 20 सितंबर उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने सोमवार को कहा कि आज की तारीख में उत्तर प्रदेश का स्टांप विभाग 100 प्रतिशत डिजिटल हो गया है और प्रदेश में दिसंबर, 2021 तक 20 साल के रजिस्ट्री के रिकार्ड डिजिटल हो जाएंगे।

यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस समय स्टांप विभाग का राजस्व 11,000 करोड़ रुपये था और इस साल अगस्त तक यह 16,000 करोड़ रुपये पहुंच गया और मार्च, 2022 तक इसके 23,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रदेश के किसी भी जिले में सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है। इस तरह से बिना सर्किल रेट बढ़ाए सरकार ने राजस्व में यह बढ़ोतरी हासिल की है। वहीं 2012 से 2017 के बीच सपा के शासनकाल में पांच साल में सर्किल रेट पांच बार बढ़ाया गया था।

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2016 की तुलना में पिछले साढ़े चार साल में छह लाख रजिस्ट्रियां अधिक हुई हैं। विभाग के डिजिटल होने से अब जो लोग मकान या जमीन खरीदना चाहते हैं, वे मोबाइल फोन पर उस मकान की मिल्कियत आदि पता कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निबंधन शुल्क दो प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है। विभाग के पूरी तरह से डिजिटल होने से लोग निबंधन शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

जायसवाल ने बताया कि सरकार हर चीज में पारदर्शिता लाने पर जोर दे रही है जिसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर