लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पंजीकरण शुरू

By भाषा | Updated: April 1, 2021 12:50 IST

Open in App

जयपुर, एक अप्रैल राजस्थान सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पंजीकरण बृहस्पतिवार को शुरू किया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुविधा योजनाओं में से एक बताते हुए कहा कि राजस्थान ऐसी योजना लाने वाला देश का पहला राज्य है।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राजस्थान सरकार की राज्य में सभी को कैशलैस उपचार उपलब्ध करवाने की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पंजीकरण बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। यह हमारी सबसे बड़ी हेल्थकेयर योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य राजस्थान के सभी निवासियों को चिकित्सा राहत उपलब्ध करवाना है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जहां हर परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। लोग पंजीकरण करवाएं और उपचार के लिए कैशलैस सुविधा का लाभ उठाएं।’’

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस साल के बजट में इस योजना की घोषणा की थी। इसके तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज सरकारी और सम्बद्ध निजी अस्पतालों में दिया जायेगा। इस स्वास्थ्य बीमा कवर में विभिन्न बीमारियों के इलाज के 1576 पैकेज और प्रोसिजर शामिल किये गये हैं। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से पांच दिन पहले का चिकित्सकीय परामर्श, जांच, दवाइयां तथा छुट्टी के बाद के 15 दिनों का संबंधित पैकेज से जुड़ा चिकित्सा व्यय भी निशुल्क उपचार में शामिल होगा।

अधिकारियों के अनुसार पूर्ववर्ती स्वास्थ्य बीमा योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा था। अब मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुरूप राज्य के संविदाकर्मियों, लघु एवं सीमांत कृषकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल पायेगा। साथ ही प्रदेश के सभी अन्य परिवारों को बीमा प्रीमियम की 50 प्रतिशत राशि अर्थात 850 रूपये पर वार्षिक पांच लाख रूपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां