लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए ई-मित्र पर पंजीयन होगा नि:शुल्क

By भाषा | Updated: April 7, 2021 21:26 IST

Open in App

जयपुर, सात अप्रैल राजस्थान सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन नि:शुल्क करने का फैसला किया है ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को यह घोषणा की। उन्होंने इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर यहां अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

गहलोत ने राज्य के प्रत्येक परिवार को पांच लाख रूपए तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाने वाली इस योजना में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक मई से लागू होने वाली इस योजना में पंजीकरण के लिए आवेदन करने, प्रीमियम जमा करने तथा प्रिटिंग के लिए ई-मित्र को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। यह शुल्क राज्य सरकार वहन करेगी। ई-मित्र पर पंजीयन कराते समय लाभार्थी को प्रीमियम राशि के रूप में मात्र 850 रुपए ही देने होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर लोगों को पांच लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा करवाने के लिए 30 हजार रुपए तक का प्रीमियम देना होता है लेकिन जनता के स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार ने 3500 करोड़ रुपए वहन कर मात्र 850 रुपए में यह सुविधा देने की कल्याणकारी पहल की है। उन्होंने कहा कि इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं सामाजिक आर्थिक जनगणना-2011 के दायरे में आने करीब एक करोड़ 10 लाख परिवारों के साथ-साथ 13 लाख लघु तथा सीमांत किसान तथा चार लाख से अधिक संविदाकर्मियों के परिवारों को यह स्वास्थ्य बीमा सरकार बिना किसी प्रीमियम के उपलब्ध करायेगी। अन्य परिवार मात्र 850 रुपए में बीमा का लाभ ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के हर व्यक्ति की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस योजना में पंजीयन का काम मिशन भावना के साथ किया जाए।

योजना में 30 अप्रैल तक पंजीयन किया जा रहा है। जो परिवार 30 अप्रेल तक पंजीयन से वंचित रह जायेगा तो फिर उसे योजना से जुड़ने के लिए तीन माह का इंतजार करना पडे़गा। इस योजना में सहित कोरोना सहित विभिन्न बीमारियों के इलाज के 1576 पैकेज शामिल हैं। लाभार्थी सरकारी एवं योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों में उपचार प्राप्त कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों