लाइव न्यूज़ :

45 साल से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए एक अप्रैल से को-विन पर पंजीकरण शुरू होगा

By भाषा | Updated: March 23, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च केंद्र ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से 45 साल या इससे अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण अभियान में शामिल करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की खातिर पत्र लिखा और कहा कि को-विन पोर्टल पर इन लोगों का पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा।

देश में 23 मार्च तक लोगों को टीके की 4.85 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को लिखे पत्र में कहा कि कोविड-19 का टीका लगाने संबंधी राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर टीकाकरण मुहिम के सभी पहलुओं का मार्गदर्शन कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक अप्रैल से 45 वर्ष से 59 वर्ष के लोगों को टीका लगवाने के लिए किसी अन्य बीमारी से ग्रसित होने के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।’’

भूषण ने कहा कि इन लोगों का पंजीकरण संभव बनाने के लिए को-विन पोर्टल में आवश्यक बदलाव किया जा रहा है और एक जनवरी, 1977 के बाद जन्मे लोग एक अप्रैल से इस पर पंजीकरण करा सकेंगे।’’

सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि देश में एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के पात्र होंगे ।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया कि अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग टीका लगवाने के पात्र होंगे ।

गौरतलब है कि पहले 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग टीका लगवाने के पात्र थे । अब 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा सकेंगे ।

देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की शुरूआत 16 जनवरी को हुई थी और सबसे पहले डाक्टरों सहित स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया । इसके बाद कोविड के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीकाकरण अभियान के तहत लाया गया ।

एक मार्च को अगले चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण के दायरे में लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर