लाइव न्यूज़ :

‘धरनी’ पोर्टल के माध्यम से गैर कृषि भूमि का पंजीकरण 23 नवंबर से शुरू होगा

By भाषा | Updated: November 15, 2020 18:17 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 नवंबर समन्वित भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली पोर्टल ‘धरनी’ के माध्यम से गैर कृषि भूमि और संपत्तियों का पंजीकरण 23 नवंबर से शुरू होगा। यह बात रविवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कही।

इस सिलसिले में फैसला यहां हुई उच्चस्तरीय बैठक में किय गया।

राव ने 29 अक्टूबर को ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की थी जिसमें करीब 1.46 करोड़ एकड़ भूमि के रिकॉर्ड हैं और लोग किसी भी वक्त इन रिकॉर्ड को देख सकते हैं।

शुरुआत में ‘धरनी’ पोर्टल के माध्यम से केवल कृषि जमीन का पंजीकरण किया गया था।

मुख्य सचिव सोमेश कुमार गैर कृषि जमीनों और संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया 23 नवंबर को शुरू करेंगे। यह जानकारी उनके हवाले से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।

राव ने कहा कि ‘धरनी’ पोर्टल पर कृषि भूमि के पंजीकरण की प्रक्रिया लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई है और काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच