उत्तर प्रदेश में जनसेवा केंद्रों पर मुफ्त में कराया जा सकेगा कोविड टीकाकरण के लिए पंजीयन

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:21 IST2021-05-20T17:21:12+5:302021-05-20T17:21:12+5:30

Registration for Kovid vaccination can be done for free at public service centers in Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश में जनसेवा केंद्रों पर मुफ्त में कराया जा सकेगा कोविड टीकाकरण के लिए पंजीयन

उत्तर प्रदेश में जनसेवा केंद्रों पर मुफ्त में कराया जा सकेगा कोविड टीकाकरण के लिए पंजीयन

लखनऊ, 20 मई उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीणों को कोविड-19 टीकाकरण के पंजीकरण में हो रही मुश्किलों के मद्देनजर जनसेवा केंद्रों पर मुफ्त पंजीयन की व्यवस्था की है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि टीकाकरण के लिए नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल कोविन पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है, मगर खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण में दिक्कतें हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि इसे देखते हुए राज्य सरकार ने अपनी सीएससी 3.0 परियोजना के सभी जनसेवा केंद्रों के माध्यम से यह सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है और इस बारे में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस वक़्त 93000 से ज्यादा जन सेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं और इन केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के तथा तकनीकी रूप से अनभिज्ञ लोग भी टीकाकरण के लिए आसानी से अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इससे प्रदेश में कोविड टीकाकरण के काम में भी तेजी आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Registration for Kovid vaccination can be done for free at public service centers in Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे