लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य विभाग का रजिस्ट्रार 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:13 IST

Open in App

जयपुर, 11 जनवरी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को जयपुर में दो अलग-अलग जगह कार्रवाई कर चिकित्सा विभाग के रजिस्ट्रार और निजी दलाल को कथित रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि चिकित्सा विभाग (सीफू) के रजिस्ट्रार आरोपी डा आदित्य अत्रे ने विभाग की कैन्टीन का बिल पास करने की एवज में परिवादी से 50,000 रूपये की रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी डा अत्रे को सोमवार को परिवादी से 50,000 रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के घर पर तलाशी और जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य कार्रवाई में ब्यूरो ने केदारप्रसाद शर्मा को राजस्थान आवासन मंडल में मकान खरीदी मामले में नाम स्थानान्तरण करवाने की एवज में पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने दो हजार रुपये शिकायत के सत्यापन के दौरान लिए थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे