लाइव न्यूज़ :

घूस लेते रोडवेज का क्षेत्रीय प्रबंधक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:33 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 24 नवंबर भ्रष्टाचार निरोधक दल ने मंगलवार को राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) बांदा के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) को वेतन विसंगति सही करने के बदले अपने लिपिक से दस हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) के बांदा कार्यालय में तैनात लिपिक रमेश वर्मा की शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक दल झांसी के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की अगुआई में यह गिरफ्तारी मंगलवार को की गई है।"

उन्होंने बताया, "लिपिक रमेश वर्मा के वेतन में कुछ विसंगतियां थी, जिसको ठीक करने के बहाने राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) संजीव अग्रवाल ने उनसे घूस मांगी थी। यह शिकायत लिपिक ने भ्रष्टाचार निरोधक दल, झांसी से की थी और दल ने दस हजार रुपये की घूस लेते अग्रवाल को इनके कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल