राज्यों के बीच मुद्दों का हल कर रही हैं क्षेत्रीय परिषद: अमित शाह

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:09 IST2021-11-14T20:09:30+5:302021-11-14T20:09:30+5:30

Regional councils resolving issues between states: Amit Shah | राज्यों के बीच मुद्दों का हल कर रही हैं क्षेत्रीय परिषद: अमित शाह

राज्यों के बीच मुद्दों का हल कर रही हैं क्षेत्रीय परिषद: अमित शाह

तिरुपति, 14 नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि क्षेत्रीय परिषद प्रकृति में केवल सलाहकार निकाय हैं लेकिन वे राज्यों के बीच कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करने में सफल रही हैं।

शाह ने यहां ताज तिरुपति में दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की 29वीं बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय परिषदों ने विवादास्पाद मुद्दों के समाधान के लिए सदस्यों (राज्यों) के बीच उच्चतम स्तर पर संवाद का मौका प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि देश कोरोना वायरस रोधी टीकों की 111 करोड़ खुराक देने में सफल रहा है।

शाह ने कहा, ‘‘यह एक बड़ी उपलब्धि है तथा सहयोगपरक संघवाद का उदाहरण है। यह देश में संपूर्ण विकास को हासिल करने के लिए सहयोगपरक एवं प्रतिस्पर्धी संघवाद के उपयोग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब महामारी शुरू हुई, तब यह कहा गया कि भारत इसे झेल नहीं पाएगा लेकिन भारत ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपनी स्वास्थ्य अवसंरचना में वृद्धि की तथा टीकों का घरेलू उत्पाद भी बढ़ाया एवं इस महामारी के डर से मुक्ति पाई।’’

शाह ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार टीकाकरण कार्यक्रम में सभी राज्यों को अच्छी तरह शामिल करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Regional councils resolving issues between states: Amit Shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे