लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जैसलमेर यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दायित्व सौंपे

By भाषा | Updated: December 4, 2021 01:47 IST

Open in App

जैसलमेर, तीन दिसंबर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चार एवं पांच दिसंबर को जैसलमेर जिले की यात्रा के मद्देनज़र जिलाधिकारी आशीष मोदी ने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री की यात्रा के दौरान हवाई अड्डे पर आगमन एवं प्रस्थान तथा सभी भ्रमण-कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा एवं सभी प्रकार की जरूरी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय गृहमंत्री बीएसएफ के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनका शनिवार अपराह्न तनोट माता के मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम है। वह रोहिताश सीमा चौकी में सैनिक सम्मेलन में जवानों के साथ बातचीत करेंगे और अगले दिन जैसलमेर में शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में बीएसएफ स्थापना दिवस परेड समारोह में भाग लेंगे।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जैसलमेर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शनिवार को रोहिताश में बीएसएफ द्वारा आयोजित सैनिक सम्मेलन में शरीक होने के उपरान्त बीओपी झालरिया में रात्रि विश्राम करेंगे। वह अगले दिन जैसलमेर में बीएसएफ के स्थापना दिवस परेड कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया