लाइव न्यूज़ :

आगामी सत्र को लेकर बिरला ने कहा: सीसीपीए करेगी फैसला, सभी दलों के नेताओं से करेगी चर्चा

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर संसद के शीतकालीन सत्र एवं बजट सत्र के संयुक्त रूप से आयोजित होने से जुड़ी चर्चा पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि शीतकालीन सत्र के बारे में राजनीतिक मामलों संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीपीए) फैसला करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जब भी आगामी सत्र आयोजित होगा तो सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।

बिरला के मुताबिक, संविधान दिवस के मौके पर 25 और 26 नवंबर को गुजरात के केवड़िया में पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन होगा जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे और इसके समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

आगामी शीतकालीन सत्र से जुड़े सवाल पर बिरला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक इस सत्र का सवाल है तो सीसीपीए इस बारे में फैसला करती है। सीसीपीए यह फैसला करते हुए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ चर्चा करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना का संकट लगातार बढ़ रहा है। यह सबकी चिंता का विषय है। लेकिन सीसीपीए की बैठक में फैसला होगा। जब भी फैसला होगा उसकी जानकारी आप लोगों को (मीडया) दी जाएगी।’’

अगले साल बजट सत्र में सुरक्षा के इंतजाम जुड़े एक सवाल पर बिरला ने कहा, ‘‘परिस्थिति के अनुसार लोकसभा व्यापक इंतजाम करती है। जब कभी बजट सत्र होगा तो हम सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के साथ सत्र चलाएंगे।’’

ऐसी चर्चा है कि दिल्ली में कोरोना संकट के बढ़ने के कारण संसद का शीतकालीन सत्र और बजट सत्र संयुक्त रूप से हो सकता है। हालांकि बिरला ने इस पर कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा।

सूत्रों का कहना है कि कई सांसदों ने दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष को अवगत कराया है कि वे अगले कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आने में असमर्थ होंगे।

बिरला ने पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘राष्ट्रपति इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देव व्रत और मुख्यमंत्री विजय रुपाणी इसमें शामिल होंगे।’’

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 26 नवंबर को इस सम्मेलन के समापन सत्र को डिजिटल रूप से संबोधित करेंगे।

बिरला ने कहा कि संसद के नए भवन का कार्य आरंभ हो गया है और आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर 2022 में नए भवन में सत्र का आयोजन होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 23 नवंबर को यहां बी डी मार्ग पर सांसदों के लिए बने 76 आवासों का उद्घाटन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं