लाइव न्यूज़ :

संसद की स्थायी समितियों की बैठक से इनकार करना निराशाजनक : चिदंबरम

By भाषा | Updated: May 15, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई लोकसभा और राज्यसभा के पीठासीन अधिकारियों द्वारा संसद की स्थायी समितियों की बैठक डिजिटल माध्यम से कराए जाने से इनकार करने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि वह उनके फैसले से निराश हैं क्योंकि महामारी पर चर्चा करना सरकारी या रक्षा से जुड़ा कोई गोपनीय मुद्दा नहीं है।

चिदंबरम ने कहा कि महामारी के दौरान स्थायी समितियों की बैठकों की अनुमति देने के लिए संसद के दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों पर जनता की तरफ से दबाव बनाना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पीठासीन अधिकारियों के निष्कर्ष बेहद निराशाजक हैं। दुनिया भर में संसदों की बैठकें हो रही है। हमारी संसद को भी बहुत गंभीर हालात में बैठक करनी चाहिए। लेकिन अगर संसद की कार्यवाही नहीं होती है तो कम से कम डिजिटल तरीके से संसदीय समितियों की बैठकें तो होनी ही चाहिए।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘इसमें गोपनीयता जैसी क्या चीज है? संसद की स्थायी समिति की बैठक के बाद अगले दिन अखबारों में खबरें छपती है। महामारी की स्थिति पर चर्चा करने में क्या गोपनीयता है। हम रक्षा संबंधी गोपनीय मामलों पर चर्चा नहीं कर रहे। हम परमाणु मामलों पर या रक्षा तैयारी अथवा आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा नहीं कर रहे।’’

फैसले पर निराशा जताते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पीठासीन अधिकारियों को रक्षा या रक्षा तैयारियों और महामारी की स्थिति जैसे विषयों पर अंतर समझना चाहिए।

कांग्रेस के नेता शक्तिसिंह गोहिल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में ‘‘शासन का गुजरात मॉडल’’ चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में विधानसभा का सत्र छह महीने में केवल एक दिन के लिए हुआ और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अब संसद में भी यही हो रहा है।

विपक्षी नेताओं ने महामारी के दौरान डिजिटल माध्यम से संसद की स्थायी समितियों की बैठकें आयोजित कराने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू