लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में जलपान एवं रात्रिभोज का आयोजन

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:15 IST

Open in App

लखनऊ, 28 जून उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के सम्मान में सोमवार शाम राजभवन में जलपान तथा रात्रिभोज का आयोजन किया।

राजभवन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक आयोजन में देश के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमण, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी सहित अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों ने सपत्नीक सहभागिता की।

इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशों का राष्ट्रपति के साथ एक फोटो लिया गया। जलपान के दौरान राष्ट्रपति ने न्यायाधीशों का परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति तथा देश के प्रधान न्यायाधीश को स्मृति चिह्न भेंट किया।

कार्यक्रम में देश की प्रथम महिला सविता कोविन्द, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह