लाइव न्यूज़ :

चरमपंथी समूहों की निरर्थक कवायद है ‘रेफरेंडम 2020’, पंजाबियों का कोई समर्थन नहीं: भाजपा

By भाषा | Updated: August 12, 2018 20:58 IST

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुग ने कहा कि ‘रेफरेंडम 2020’ एक राष्ट्र-विरोधी प्रस्ताव है, जिसे पंजाब के अंदर और बाहर रह रहे समुदाय के लोगों में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए तैयार किया गया है।

Open in App

चंडीगढ़, 12 अगस्तः भारतीय जनता पार्टी ने ‘रेफरेंडम 2020’ को हताश चरमपंथी समूहों की निरर्थक कवायद करार देते हुए कहा कि इसे दुनिया भर में रहने वाले पंजाबियों का समर्थन हासिल नहीं है। सिखों के लिए तथाकथित रूप से अलग देश की मांग को लेकर सिख्स फॉर जस्टिस नाम का संगठन यह अभियान चला रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुग ने कहा कि ‘रेफरेंडम 2020’ एक राष्ट्र-विरोधी प्रस्ताव है, जिसे पंजाब के अंदर और बाहर रह रहे समुदाय के लोगों में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए तैयार किया गया है।

उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, “यह हताश चरमपंथी समूहों की निरर्थक कवायद है, जिसे दुनिया भर के पंजाबियों से कोई समर्थन हासिल नहीं है।” भाजपा नेता ने कहा, “सिख्स फॉर जस्टिस के मास्टरमाइंड गुरपतवंत सिंह पनून पाकिस्तानी आईएसआई के इशारे पर काम कर कर रहे हैं और पंजाब में फिर से काले दिनों को वापस लाने के लिए युवाओं को बरगला रहे हैं और गुमराह कर रहे हैं लेकिन उनकी कोशिश सफल नहीं होगी।” 

चुग ने कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों का सतर्क नेटवर्क और पंजाब पुलिस राज्य और देश के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश का मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। चुग ने कहा, “इसके अलावा पंजाबी समुदाय पूरी तरह से जागरूक है और चरमपंथियों के किसी नापाक इरादे को विफल करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” 

उन्होंने समुदाय से शांति बनाये रखने और विघटनकारी ताकतों के घृणास्पद प्रयासों को विफल करने के लिए राजनीतिक और सांप्रदायिक विचारधारा से ऊपर उठने की अपील की। 

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। हमारा यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें। हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

टॅग्स :पंजाबभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी