लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिये मई में होगी रीट परीक्षा

By भाषा | Updated: December 30, 2021 23:24 IST

Open in App

जयपुर, 30 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को राज्य में करीब 20,000 शिक्षकों की भर्ती के लिये मई, 2022 में राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) आयोजित करने की घोषणा की है।

गहलोत ने 14 और 15 मई, 2022 को रीट परीक्षा कराने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री निवास पर बृहस्पतिवार शाम को हुई शिक्षा विभाग की बैठक में यह निर्णय किया गया।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा रिक्त पदों को भरने के लिए राज्य सरकार निरंतर फैसले ले रही है। इसके लिए समयबद्ध रूप से भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में 31 हजार पदों पर भर्ती के लिए रीट परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में अगले साल शिक्षकों के 20 हजार पदों पर भर्ती के लिए रीट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

गहलोत ने निर्देश दिए कि पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर्स एवं पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान उच्चतम न्यायालय के फैसलों को ध्यान में रखते हुए करने के लिए समयबद्ध रूप से कार्य योजना बनाई जाए।

इससे पहले दिन में नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से जयपुर के शहीद स्मारक पर धरना दे रहे पैराटीचर्स ने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिये दिल्ली का रूख करने की कोशिश की।

आंदोलनकारी पैरा टीचर्स को रोकने के लिये पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और उन्हें धरना स्थल की ओर धकेल दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आंदोलित पैराटीचर्स सड़क पर लेटकर लुढकते हुए जाना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि नियमितीकरण की उनकी मांग को राज्य सरकार ने नजर अंदाज कर दिया है इसलिये उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे