लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के 20 जिलों में ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण में कटौती, विपक्ष ने की अध्यादेश वापस लेने की मांग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 3, 2019 07:54 IST

राज्य सरकार ने प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के राजनीतिक आरक्षण में कटौती कर दी है. सरकार ने दलील दी है कि ऐसा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देअध्यादेश की वजह से 20 जिलों में ओबीसी का आरक्षण कम हो जाएगा. 31 जुलाई को सरकार ने इस बारे में अध्यादेश जारी किया है.

राज्य सरकार ने प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के राजनीतिक आरक्षण में कटौती कर दी है. सरकार ने दलील दी है कि ऐसा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार किया गया. इसमें कहा गया है कि स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण नहीं होना चाहिए. अध्यादेश की वजह से 20 जिलों में ओबीसी का आरक्षण कम हो जाएगा. विपक्ष के नेताओं ने इस विवादित निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए सरकार से इस अध्यादेश को वापस लेने की मांग की है.

बता दें कि गत 31 जुलाई को सरकार ने इस बारे में अध्यादेश जारी किया है. राज्य में जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्रामपंचायतों में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों को उनकी जनसंख्या के आधार पर राजनीतिक आरक्षण दिया जाता है, लेकिन 33 जिलों में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया था. इस निर्णय से ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण में कटौती हो गई है.

सुको ने दिया था आदेश सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई 2010 को आदेश दिया था कि अनुसूचित क्षेत्र को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए. इसके चलते कुछ जिलों में 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण लागू होने की शिकायतें दर्ज की गई थीं. इस सिलसिले में अदालतों में याचिकाएं भी दाखिल की गई थीं. इस कारण राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप आरक्षण देने के लिए महाराष्ट्र ग्रामपंचायत और महाराष्ट्र जिला परिषद एवं पंचायत समिति अधिनियम 1961 में संशोधन करने का निर्णय किया था.

विपक्षी नेताओं ने की निंदा विधानमंडल के वर्षाकालीन अधिवेशन के दौरान विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया गया था, लेकिन वो मंजूर नहीं हो सका. अंतत: सरकार के ग्रामविकास विभाग ने राज्यपाल की स्वीकृति के बाद 31 जुलाई को अध्यादेश जारी किया. विपक्ष के नेताओं छगन भुजबल, अशोक चव्हाण, विजय वडेट्टीवार ने इस निर्णय की आलोचना करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है.

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया