लाइव न्यूज़ :

लगातार दूसरे दिन देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में आयी कमी

By भाषा | Updated: May 12, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों की संख्या में 11,122 की कमी आने से देश में इलाज करा रहे संक्रमित लोगों की संख्या 37,04,099 हो गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि लगातार दूसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आयी है। देश में कुल संक्रमितों के 15.87 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं।

कुल उपचाराधीन मरीजों में 82.51 प्रतिशत कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार और मध्य प्रदेश के हैं।

पिछले 24 घंटे में 3,55,338 और मरीजों के ठीक हो जाने से अब तक 1,93,82,642 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि लगातार दूसरे दिन नए मामलों की तुलना में ज्यादा लोग स्वस्थ हुए।

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में संक्रमण के 3,48,421 नए मामले आए जिनमें से 71.22 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा से आए।

महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 40,956 और कर्नाटक से 39,510 तथा केरल से 37,290 नए मामले आए।

कोविड-19 की राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में मौत के कुल 4205 मामले आए। इनमें से 73.17 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों में हुई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 793 और कर्नाटक में 480 लोगों ने दम तोड़ दिया।

मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 17.52 करोड़ खुराकें दी गयी है। सुबह सात बजे की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 25,47,534 सत्र के जरिए टीके की 17,52,35,991 खुराकें दी गयी।

इनमें से 95,82,449 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 65,39,376 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी। इसके अलावा 45 से 60 साल के उम्र समूह में 5,58,83,416 लोगों को पहली खुराक और 78,36,168 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। जबकि वरिष्ठ नागरिकों में 5,39,59,772 को पहली खुराक और 1,62,88,176 को दूसरी खुराक दी गयी।

पिछले 24 घंटे में 24.4 लाख से ज्यादा खुराकें दी गयी। टीकाकरण के 116 वें दिन (11 मई को) 24,46,674 खुराकें दी गयी।

केंद्र ने कहा है कि विभिन्न देशों से मदद के रुप में 9200 ऑक्सीजन सांद्रक, 5243 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 5913 वेंटिलेटर, बीपैप मशीनें और रेमडेसिविर की 3.44 लाख शीशियां मिली हैं। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चिकित्सकीय सामग्री आवंटित कर खेप भेज दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!