लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 संक्रमण दर में कमी

By भाषा | Updated: May 29, 2021 16:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 मई पंजाब में पिछले 16 दिन में संक्रमण दर 13.51 फीसदी से घटकर 5.12 फीसदी हो गई और राज्य में कोविड-19 के दैनिक मामलों में भी कमी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

हालांकि मृत्यु दर 2.4 फीसदी है जो कि राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए चिंता की बात है।

आंकड़ों के अनुसार पंजाब में कोविड-19 के नए मामलों में कमी आ रही है और राज्य में 28 मई को संक्रमण के 4,000 से कम नए मामले सामने आए हैं। राज्य में 12 मई को कोविड-19 के 8,000 से ज्यादा दैनिक नए मामले सामने आए थे।

राज्य में आठ मई को सबसे ज्यादा 9,100 नए मामले सामने आए थे।

पंजाब में 12 मई को कोविड-19 संक्रमण दर 13.51 फीसदी दर्ज की गई। शुक्रवार को संक्रमण दर कम होकर 5.12 फीसदी रह गई। राज्य में 12 मई को 79,963 मरीजों का इलाज चल रहा था, जबकि 28 मई को राज्य में 44,964 मरीजों का उपचार हो रहा है।

आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 12 मई से 28 मई के बीच 90,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए। राज्य में 12 मई से 3,069 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में 18 मई को सबसे ज्यादा 231 मरीजों की मौत हुई और अब तक इस वायरस की वजह से राज्य में कुल 14,180 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि राज्य में संक्रमण से हो रही ज्यादा मौतों की मुख्य वजह गंभीर लक्षण वाले मरीजों का अस्पताल तक पहुंचने में विलंब करना और पहले से ही गंभीर बीमारियों का शिकार होना है।

राज्य में 12 मई को 9,736 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे जबकि 28 मई को 5,302 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos