लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ग्रामीण समुदायों के लिए आय में कमी सबसे प्रमुख चिंता : अध्ययन

By भाषा | Updated: March 25, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च देश के दस राज्यों में किए गए एक अध्ययन के अनुसार ग्रामीण समुदायों के लिए कोविड-19 लॉकडाउन के बाद आय और आजीविका में कमी सबसे प्रमुख चिंता का विषय है।

इंडियन स्कूल ऑफ डेवलपमेंट मैनेजमेंट (आईएसडीएम) और गैर सरकारी संगठन आईआईएमपीएसीटी द्वारा किया गया अध्ययन राजस्थान, हरियाणा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 900 से अधिक गांवों में 4,800 से अधिक घरों में किए गए सर्वेक्षण पर आधारित है।

‘कोविड बाद परिप्रेक्ष्य में उभरती चुनौतियां’ नामक अध्ययन के अनुसार महामारी के दौरान और 2020 के लॉकडाउन चरण में ग्रामीण भारत के समुदायों के लिए आय और आजीविका में कमी, भोजन एवं पेयजल की उपलब्धता और बच्चों की शिक्षा पर प्रभाव जैसे विषय शीर्ष तात्कालिक चिंता रहे हैं।

अध्ययन में कहा गया है, ‘‘केवल 17 प्रतिशत लोग ही लॉकडाउन के दौरान अपनी नौकरी या आय के प्राथमिक स्रोत को बचा पाए। 96 प्रतिशत चार महीने से ज्यादा आजीविका का कोई ठोस इंतजाम नहीं कर पाए। कम से कम 15 प्रतिशत परिवारों की पहचान उलट प्रवास के रूप में हुई जिससे सामाजिक-आर्थिक ढांचे को नुकसान पहुंच सकता है।’’

इसके अनुसार, ‘‘प्रत्येक दस घरों में से चार घर दूसरों की मदद के बिना एक महीने भी खुद अपना भरण-पोषण करने में विफल रहे और इन राज्यों में ग्रामीण समुदायों में से लगभग प्रत्येक तीसरे स्नातक ने घरेलू सहायक, दिहाड़ी मजदूर/प्रवासी मजदूर के रूप में काम किया।’’

अध्ययन में संबंधित चुनौतियों के समाधान संबंधी नीति लाने का सुझाव दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos