लाइव न्यूज़ :

यमुना में घटते जलस्तर से दिल्ली के अस्पतालों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

By भाषा | Updated: May 1, 2021 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई दिल्ली जल बोर्ड (डीजीबी) के उपप्रमुख राघव चड्ढा ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी में घटता जलस्तर शहर के कई हिस्सों में पेयजल की कमी का कारण बन रहा है और यह आने वाले दिनों में दिल्ली के अस्पतालों को भी प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से यमुना में और पानी छोड़ने का आग्रह किया है ताकि राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सके।

चड्ढा ने कहा कि वजीराबाद तालाब में पानी का स्तर सामान्य स्तर 674.5 फुट से गिरकर 667.20 फुट पर आ गया है क्योंकि हरियाणा नदी में कम अनुपचारित जल (भूजल, वर्षाजल, कुएं का पानी) छोड़ रहा है।

वजीराबाद कुंड से पानी को शोधन के लिए वजीराबाद, ओखला और चंद्रावल जलशोधन संयंत्रों में ले जाया जाता है।

उन्होंने ट्वीट किया, “यमुना में घटते जलस्तर के कारण तीनों संयंत्रों में पानी का उत्पादन घट गया है। इससे कई आवासीय इलाकों में पानी की कमी हो गई है। यह आने वाले दिनों में दिल्ली में अस्पतालों को भी प्रभावित कर सकता है। कोरोना वायरस के समय में दिल्ली की कृपया मदद करें।”

दिल्ली जल बोर्ड ने कि नदी में पानी के घटते स्तर के कारण कहा कि पेयजल आपूर्ति मध्य दिल्ली, उत्तर दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली के कई हिस्सों में प्रभावित हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

क्राइम अलर्टखेत में गई थी 3 साल की बच्ची, 25 वर्षीय कल्लू उठाकर घर ले गया और किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: टी20 विश्व कप में खेलेंगे इशान किशन?, 10 मैच, 10 पारी, 517 रन, 51 चौके और 33 छक्के, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: फाइनल में 101 रन बनाकर किशन कारनामा? पहली बार चैंपियन झारखंड, हरियाणा को 69 रन से हराया, 5 शतक लगाकर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड की बराबरी?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतPunjab Local Body Election Results: कुल 2838 जोन, आम आदमी पार्टी ने 1494, कांग्रेस 567, शिरोमणि अकाली दल ने 390 और भाजपा ने 75 जोन जीते