लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीज़ल पर उत्पाद शुल्क कम करना छवि बचाने का अस्थायी उपाय: केरल के मंत्री

By भाषा | Updated: November 4, 2021 00:21 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन नवंबर केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने बुधवार को पेट्रोल और डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच और 10 रुपये की ‘मामूली कमी’ करने के केंद्र के फैसले को ‘छवि बचाने का अस्थायी उपाय’ बताया तथा कहा कि यह लोगों की आंखों में धूल झोंकना है।

मंत्री ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल और डीज़ल पर लगाए गए 30 रुपये प्रति लीटर के विशेष कर और उपकर में कटौती करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्यों को अतिरिक्त करों के जरिए होने वाली राजस्व की कमाई में हिस्सा नहीं मिल रहा है।

बालगोपाल ने कहा, “ लोगों के भारी विरोध के बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर उत्पाद शुल्क में मामूली कमी करने का फैसला किया है। यह कटौती देशभर में लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए छवि बचाने के लिए अस्थायी उपाय है। यह दरअसल, लोगों की आंखों में धूल झोंकने का एक तरीका है।”

इस बीच, गोवा सरकार ने बुधवार रात पेट्रोल और डीज़ल पर राज्य के करों में सात-सात रुपये की कटौती करने का ऐलान किया, जो केंद्र द्वारा कम किए गए उत्पाद शुल्क से अलग है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोशल मीडिया पर कहा कि राज्य में पेट्रोल की कीमत 12 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 17 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी।

यह कटौती चार नवंबर से प्रभावी होगी।

वहीं, असम ने पेट्रोल और डीजल पर तत्काल प्रभाव से सात रुपये प्रति लीटर वैट (मूल्य वर्धित कर) घटाने की घोषणा की।

राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस बारे में ट्विटर पर घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह