लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पंजाब में आया लोकलुभावन बजट, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती

By बलवंत तक्षक | Updated: February 19, 2019 20:40 IST

वित्त मंत्री बादल ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल के दामों को सरहदी राज्यों के बराबर करने से पंजाब के राजस्व में वृद्धि होगी. पंजाब में पेट्रोल पर वैट 35. 25 और डीजल पर 16. 88 रु पए है. पंजाब में पेट्रोल के दाम जब 89 रु पए प्रति लीटर तक पहुंच गए थे, तब भी अमरिंदर सरकार ने वैट नहीं घटाया था. 

Open in App

आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए पंजाब सरकार ने लोकलुभावन बजट पेश किया है. आर्थिक संकट में फंसे होने के बावजूद वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए सदन में पेश बजट में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने वैट घटाकर पेट्रोल में 5. 50 और डीजल में 1. 30 रु पए प्रति लीटर की कमी कर लोगों को खुश करने की कोशिश की है. 

वित्त मंत्री बादल ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल के दामों को सरहदी राज्यों के बराबर करने से पंजाब के राजस्व में वृद्धि होगी. पंजाब में पेट्रोल पर वैट 35. 25 और डीजल पर 16. 88 रु पए है. पंजाब में पेट्रोल के दाम जब 89 रु पए प्रति लीटर तक पहुंच गए थे, तब भी अमरिंदर सरकार ने वैट नहीं घटाया था. 

तब कहा गया था कि वैट में एक रु पए की कमी करने से ही सरकार को 520 करोड़ रु पए का फटका लगेगा, जबकि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाए जाने पर अब कहा जा रहा है कि इससे राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी. लोकसभा चुनावों से पहले अकाली दल टूट की वजह से कमजोर पड़ा है. 

टकसाली अकालियों ने पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ बगावत करके नई पार्टी गठित कर ली है. विपक्ष के नेता रहे सुखपाल सिंह खैरा आम आदमी पार्टी (आप) से दूर हो गए हैं, जबकि विधायक एच.एस. फुलका भी पार्टी छोड चुके हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लगता है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. पंजाब में लोकसभा की 13 सीट हैं. लोकलुभावन बजट के जरिए कांग्रेस की कोशिश ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाबबजट 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया