लाइव न्यूज़ :

पुनर्विकसित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू 2022 में गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयार हो जाएगा: पुरी

By भाषा | Updated: September 16, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक फैले सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास का कार्य ढाई महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

आवासन एवं शहरी विकास मंत्री के अनुसार, यह परियोजना समय पर पूरी हो जाएगी और 2022 में गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के लिए तैयार रहेगी।

उन्होंने दावा किया कि अगले साल संसद का शीतकालीन सत्र संसद भवन की नयी इमारत में होगा।

पुरी राजधानी दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू स्थित रक्षा कार्यालय परिसरों के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। इन परिसरों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। नए रक्षा कार्यालय परिसरों में सेना, नौसेना और वायु सेना सहित रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के लगभग 7,000 अधिकारियों के लिए कार्य करने की जगह उपलब्ध होगी।

पुरी ने कहा, ‘‘मैं आपको (प्रधानमंत्री) आश्वासन देना चाहूंगा कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास का काम ढाई महीने में पूरा कर लिया जाएगा जहां (अगले साल) गणतंत्र दिवस परेड होगी।’’

नये रक्षा कार्यालय परिसरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनका काम केवल 12 महीने में पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों रक्षा कार्यालय परिसरों के निर्माण में नई और टिकाऊ निर्माण तकनीक एलजीएसएफ (लाइट गेज स्टील फ्रेम) का उपयोग किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘एलजीएसएफ प्रौद्योगिकी के तहत ऐसी इमारतों के निर्माण के लिए कम से कम 24 महीने का समय निर्धारित है लेकिन इसे 12 महीने में पूरा कर लिया गया।’’

पुरी ने बताया कि 8,782 मीट्रिक टन इस्पात और 7,920 मीट्रिक टन सीमेंट का निर्माण कार्य में इस्तेमाल हुआ है।

रक्षा कार्यालय परिसर का निर्माण सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है। इस परियोजना के तहत एक नए संसद भवन और नए केंद्रीय सचिवालय के निर्माण के साथ साथ राजपथ के पूरे इलाके का पुन:विकास किया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल