लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का नया स्वरूप: बोम्मई का लॉकडाउन लगाने से इनकार, कहा और एहतियाती कदम उठाएंगे

By भाषा | Updated: November 30, 2021 14:03 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 नवंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ को लेकर उपजी चिंताओं के बीच और अधिक एहतियाती कदम उठाने का संकेत देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार पूरी सतर्कता बरत रही है। हालांकि, उन्होंने राज्य में लॉकडाउन लगाने की संभावना से इनकार किया है।

राज्य में संक्रमण के नए मामले सामने आने और वायरस के नए स्वरूप से उपजे खतरे के मद्देनजर उन्होंने कहा कि सरकार को महामारी का प्रसार रोकने के लिए दो स्तर पर काम करना होगा।

बोम्मई ने कहा कि दैनिक जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक कर रहे हैं और उससे जो निष्कर्ष निकलकर आएगा, उसकी जानकारी मेरे साथ साझा की जाएगी। इसके बाद मौजूदा परिस्थितियों के हिसाब से कुछ फैसले लिए जा सकते हैं।

यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लॉकडाउन या इस तरह के अन्य कदम के बारे में सरकार नहीं सोच रही है। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल इसका सवाल ही नहीं पैदा होता।’’

उन्होंने कहा कि जनजीवन सामान्य तरह से चलना चाहिए लेकिन कोविड-19 नियमों का पालन भीड़भाड़ वाले स्थलों में किया जाना चाहिए। शनिवार को सरकार ने हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की गहन जांच, सीमा पर जांच बढ़ाने और शैक्षणिक संस्थानों को सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित करने जैसे कदमों की घोषणा की थी।

इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक से पहले कहा कि सभी को टीके की दूसरी खुराक लगाने और राज्य की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने जैसे कदमों पर चर्चा होगी।

मंत्री ने क्रिसमस और नए साल के मौके तथा आगामी विधानसभा सत्र में गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के एक सवाल पर कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है और ऐसी संभावना की है कि यह रिपोर्ट एक या दो दिसंबर को आएगी, जिसके आधार पर सरकार फैसले ले सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं