लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का नया स्वरूप : बुधवार से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से भारत आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक

By भाषा | Updated: December 21, 2020 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के उभार के मद्देनजर बुधवार से 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से भारत आने जाने वाली उड़ानें स्थगित रहेंगी।

मंत्रालय ने कहा है कि मंगलवार तक ब्रिटेन की उड़ानों से आने वाले यात्रियों के हवाई अड्डे पर पहुंचने के दौरान एहतियाती कदम के तौर पर कोविड-19 की जांच की जाएगी।

ब्रिटेन की सरकार ने चेताया है कि नए किस्म के कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल सकता है और रविवार से वहां पर नयी पाबंदियां लगायी गयी हैं। कनाडा, तुर्की, बेल्जियम, इटली और इजराइल समेत कुछ देशों ने ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है।

नागर विमानन मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘ब्रिटेन में मौजूदा स्थिति पर विचार करते हुए भारत सरकार ने 31 दिसंबर 2020 तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों को स्थगित करने का फैसला किया गया है।’’

मंत्रालय ने कहा कि 22 दिसंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट से सेवा स्थगित होगी, जिसके कारण इस अवधि में भारत से ब्रिटेन की उड़ानें भी अस्थायी तौर पर स्थगित रहेंगी।

मंत्रालय ने ट्वीट में कहा, ‘‘ऐहतियाती कदम के तौर पर ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के (22 दिसंबर को 23 बजकर 59 मिनट के पहले) हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद आरटी-पीसीआर तरीके से कोविड-19 की जांच की जाएगी।’’

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (स्वरूप) का पता लगने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपनी संयुक्त निगरानी समूह की बैठक बुलायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल