लाइव न्यूज़ :

रेड्डी ने भाषण में तीन राजधानियों या सरकारी नौकरियों का नहीं किया जिक्र

By भाषा | Updated: August 15, 2021 15:45 IST

Open in App

अमरावती, 15 अगस्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने रविवार को विजयवाड़ा के आईजीएमसी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी ली।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राज्य के लिए ‘‘तीन राजधानियों’’ या रिक्त सरकारी पदों को भरने के लिए नौकरियों के वादे का कोई जिक्र नहीं किया। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों और नया वेतनमान लागू करने तथा बकाया महंगाई भत्ता जारी करने जैसी लंबित मांगों से संबंधित मुद्दों का भी जिक्र नहीं किया।

उन्होंने राज्य में सभी स्कूलों को सीबीएसई के तहत लाकर शिक्षा में अंग्रेजी माध्यम लागू करने के अपने सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा, ‘‘यह आपकी सरकार है। आपकी दी हुई शक्ति से मैं यहां बस आपके सेवक के तौर पर हूं। मैं व्यवस्थागत खामियों को ठीक करने की कोशिश कर रहा हूं जो हम आजादी के 74 साल बाद भी देखते हैं।’’

रेड्डी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस गलतियों को सुधारने, नए लक्ष्य तय करने और नये रास्ते अपनाने का एक अवसर है। उन्होंने कहा, ‘‘जब 74 साल पहले हमने आजादी हासिल की थी तो हम खुद पर शासन करने की आजादी चाहते थे। अब लोग चाह रहे हैं कि हमारे संविधान में प्रदत्त अधिकार और आजादी निष्ठापूर्वक लागू हों।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘अधिकार, मानवाधिकार और आजादी की परिभाषा बढ़ और बदल रही है। मेरी सरकार के पिछले 26 महीनों में हमने सभी को मिले अधिकार लागू करने के लिए एक माहौल बनाने की कोशिश की है।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले 26 महीनों में 6.03 लाख से अधिक नौकरियां भी पैदा हुई। हालांकि उन्होंने वार्षिक भर्ती कैलेंडर या सरकार में खाली 2.3 लाख खाली पदों को भरने की मांग के वादे पर कुछ भी नहीं कहा।

सरकारी कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उन्हें सत्ता संभालने के तुरंत बाद 27 प्रतिशत की अंतरिम राहत दी गयी, जो ‘‘अभूतपूर्व’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया