लाइव न्यूज़ :

अगले आदेश तक बंद रहेगा लाल किला: एएसआई

By भाषा | Updated: February 3, 2021 00:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो फरवरी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार एवियन इन्फ्लुएंजा को फैलने से रोकने के लिए अगले आदेश तक लाल किला बंद रहेगा।

बीमारी को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एएसआई को पत्र लिखे जाने के बाद से लालकिले को 19 जनवरी से आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया है।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 22 से 26 जनवरी के बीच भी लाल किला बंद था।

अगले दिन इसे खोला जाना था लेकिन 26 को किसान आंदोलन से संबंधित हिंसा के बाद एएसआई ने घोषणा की थी कि इसे 31 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। एएसआई ने इसके लिए बर्ड फ्लू कारण बताया था।

एक फरवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि जिला मजिस्ट्रेट (मध्य)-सह-जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, दिल्ली एनसीटी प्रशासन से प्राप्त आदेश के अनुसार निर्देशित किया गया है कि लाल किला संक्रमित क्षेत्र में आता है इसलिए एवियन इन्फ्लुएंजा को फैलने से रोकने के लिए अगले आदेश तक इसे आमजन के लिए बंद रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो