लाइव न्यूज़ :

लाल किला हिंसा: दीप सिद्धू को सात दिन के लिये पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी दिल्ली की एक अदालत ने 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा के दौरान लाल किला की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को मंगलवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली पुलिस ने इससे पहले अदालत से अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को 10 दिनों की हिरासत में सौंपने की मांग की थी।

केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर किसान संगठनों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान लाल किले पर हुई घटना के सिलसिले में सिद्धू को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने सिद्धू की गिरफ्तारी कराने में मदद करनी वाली कोई सूचना देने पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी थी।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को हजारों की संख्या में आईटीओ पहुंचे प्रदर्शनकारी किसानों की पुलिस कर्मियों से झडपें हुई थीं।

कई प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर चलाते हुए लाल किला पहुंच गये और स्मारक में प्रवेश कर गये, जहां एक धार्मिक झंडा फहराया गया।

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा की घटना में 500 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गये थे, जबकि एक प्रदर्शनकारी मारा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह