लाइव न्यूज़ :

लाल किला हिंसा: अदालत ने इकबाल सिंह को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी दिल्ली की एक अदालत ने गणतंत्र दिवस पर तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में पंजाब से गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को बुधवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने इकबाल सिंह को होशियारपुर से गिरफ्तार किया और आज उसे दिल्ली लेकर आयी। इकबाल पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

उसे मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पूर्वा मेहरा के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने अदालत से आग्रह किया कि घटना को लेकर सामने आए कई वीडियों की जांच करने और अन्य आरोपी व्यक्तियों की पहचान करने में मदद के लिए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने की आवश्यकता है, जिसके बाद अदालत ने यह मंजूरी दे दी।

पुलिस ने 10 दिनों के लिए उसकी हिरासत की मांग करते हुए कहा कि सिंह कथित रूप से हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है और यह पता लगाने की आवश्यकता है कि उसके पैसे कहाँ से आ रहे हैं।

जांच अधिकारी ने कहा कि इस मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू से सिंह के कथित संबंध का पता लगाने की जरूरत है।

पुलिस ने आरोप लगाया कि हिंसा को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया था।

पुलिस ने कहा, “सैकड़ों वीडियो हैं। हमें इन सब के साथ उसकी संलिप्तता का पता लगाने की जरूरत है। हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि कौन लोग हैं जो उसके साथ आए थे और वे किससे जुड़े हैं। वह हिंसा को भड़काने वाले मुख्य लोगों में से एक था। यह एक साजिश थी।”

जांच अधिकारी ने आरोप लगाया कि सिंह ने एक समाचार चैनल पर एक घंटे से अधिक समय तक लाइव वीडियो किया जिसमें उसे भीड़ को हिंसा के लिए उकसाते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हमें पंजाब जाकर उस समाचार चैनल की छानबीन करने की जरूरत है। हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि उसकी फंडिंग कहां से आ रही है।

हालांकि, सिंह ने दावा किया कि वह हिंसा करने के लिए लाल किले नहीं गया था और उसने उस दौरान जो कुछ भी कहा या किया वह तात्कालिक क्षण का असर था।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हजारों किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। हिंसा में 500 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos