लाइव न्यूज़ :

हिंसा के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद, जामा मस्जिद स्टेशन में प्रवेश निषेध

By भाषा | Updated: January 27, 2021 14:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के एक दिन बाद बुधवार को दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने लाल किले पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच लाल किला मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है जबकि जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से प्रवेश पर रोक लगा दी।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ट्रैक्टर परेड के हिंसक होते ही लाल किला, आईटीओ, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ सहित मध्य, उत्तर एवं पश्चिम दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारी ने बताया, ‘‘ जिन मेट्रो स्टेशनों पर कल सेवाएं बंद की गई थी वहां देर रात सेवाएं बहाल कर दी गई। लाल किला मेट्रो स्टेशन को दोबारा बंद किया गया है और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से प्रवेश अभी बंद है। अन्य मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं सामान्य हैं।’’

दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया के जरिये भी यात्रियों को संबंधित जानकारी दी।

डीएमआरसी ने सुबह पहला ट्वीट किया, ‘‘ लाल किला मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार बंद किए गए हैं, निकास की अनुमति होगी। सभी स्टेशन खुले हैं और सभी मार्गों पर सेवाएं सामान्य हैं।’’

एक अन्य ट्वीट में बताया गया, ‘‘ अद्यतन जानकारी है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद हैं। जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश बंद है।’’

एक अन्य ट्वीट में डीएमआरसी ने बताया कि येलो लाइन पर स्थित साकेत मेट्रो स्टेशन पर औसतन प्रतीक्षा समय 35 मिनट है। भीड़ या प्रतीक्षा समय में फेरबदल होने पर जानकारी दी जाएगी।

हालांकि, इसके बाद किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘‘ साकेत मेट्रो स्टेशन पर प्रतीक्षा समय सामान्य हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे