लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहनों पर लगने वाले लाल झंडे को सफेद-नीले झंडे से बदला गया

By भाषा | Updated: April 19, 2021 01:20 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 अप्रैल जम्मू-कश्मीर में सेना ने अपने वाहनों पर लगने वाले लाल झंडे को सफेद-नीले झंडे में तब्दील कर लिया है।

वहीं , सुरक्षा जांच और अभ्यास के दौरान लोगों में अलगाव के भाव को दूर करने के लिए संवेदनशील इलाके में लगे अवरोधकों को भी नया रूप दिया गया है।

सेना एक अधिकारी ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आजकल, कश्मीर में सेना के वाहन सफेद और नीले झंडे के साथ आवाजाही कर रहे हैं। इससे पहले सेना के वाहनों पर लाल झंडे लगाए जाते थे और यहां तक कि सड़क खुलवाने वाली पार्टी में शामिल सैनिक भी काफिले का रास्ता साफ करने के दौरान लाल झंडा लेकर चलते थे।’’

उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में लगे अवरोधकों को भी नया रूप दिया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह कदम सुरक्षा जांच और अभ्यास के दौरान लोगों में उत्पन्न अलगाव के भाव को दूर करने के इरादे से उठाया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि इस तथ्य को समझने की जरूरत है कि सुरक्षाबलों और आम लोगों पर आतंकवादियों के खतरे के मद्देनजर सुरक्षा जांच जरूरी है, अधिक खतरा होने पर अधिक एहतियाती जांच होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो