लाइव न्यूज़ :

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में लाल मिर्च कर रही वोट देने की अपील

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:48 IST

Open in App

इंदौर, छह अक्टूबर मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा क्षेत्र में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए खरगोन के जिला प्रशासन ने अनूठा प्रयोग करते हुए बुधवार को लाल मिर्च को मतदाता जागरुकता अभियान के शुभंकर के रूप में पेश किया।

अधिकारियों ने बताया कि निमाड़ अंचल का खरगोन मिर्च के उत्पादन के मामले में भारत के अग्रणी जिलों में शामिल है और खरगोन के बेड़िया स्थित मिर्च मंडी को एशिया की सबसे बड़ी मिर्च मंडियों में गिना जाता है।

खरगोन की जिलाधिकारी अनुग्रहा पी. ने एक कार्यक्रम में चुनावी शुभंकर के रूप में लाल मिर्च की प्रतिकृति का विमोचन किया। इस प्रतिकृति पर लाल मिर्च के चित्र के साथ नारा छपा है-"निमाड़ी मिर्च का सुनो कहना, मतदान करो भैया-बहना।"

जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि लाल मिर्च खरगोन की पारंपरिक पहचान से भावनात्मक रूप से जुड़ी है और प्रशासन इसे चुनावी शुभंकर के रूप में इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा स्थानीय लोगों को खंडवा लोकसभा उपचुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करना चाहता है।

अधिकारियों के मुताबिक यह राज्य में पहली बार है, जब किसी फसल को चुनावी शुभंकर बनाया गया हो।

गौरतलब है कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र में खरगोन के दो विधानसभा क्षेत्र-बड़वाह और भीकनगांव भी आते हैं।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र में करीब 19.60 लाख मतदाता 30 अक्टूबर को उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे जिनमें बड़वाह और भीकनगांव के कुल 4.52 लाख मतदाता शामिल हैं।

खंडवा लोकसभा सीट भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान के निधन के कारण रिक्त हुई जिसके कारण इस पर उपचुनाव हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट