लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में भारी वर्षा के मद्देनजर 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: August 1, 2021 18:16 IST

Open in App

भोपाल, एक अगस्त भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, नीमच एवं मंदसौर जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा और गरज के साथ बिजली चमकने एवं गिरने की संभावना का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान इन 10 जिलों में 115.6 मिलीमीटर से 204.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

साहा ने बताया कि आईएमडी ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 16 अन्य जिलों में भारी से अतिभारी वर्षा होने और गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है, जिनमें भोपाल, रीवा, सीधी, सतना, सिंगरौली, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा एवं आगर मालवा जिले शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस दौरान इन 16 जिलों में 64.5 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश गिर सकती है।

साहा ने बताया कि ये दोनों अलर्ट रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक के लिए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, सागर, रीवा, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की संभावना है।

साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के हनुमना, जया, चितरंगी में सबसे अधिक 15-15 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि नईगढ़ी में 14 सेंटीमीटर, रीवा एवं सिंगरौली में 13-13 सेंटीमीटर, हुजूर एवं रामपुर में 12-12 सेंटीमीटर, सरई एवं त्योंथर में 11-11 सेंटीमीटर और मऊगंज में 10 सेंटीमीटर बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे